

बलरामपुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में भू-माफियाओं के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की गई है। जिले की पुलिस ने एसपी वैभव बैंकर के निर्देश पर एडिशनल एसपी विश्वदीपक त्रिपाठी के नेतृत्व में कार्रवाई करते हुए भूमि हड़पकर अवैध उत्खनन करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया है। गिरोह का मुख्य सरगना विजय कुमार अग्रवाल बताया जा रहा है।
क्या है मामला?
पीड़ित वृहस्पति (उम्र 53 वर्ष) निवासी बफौली, थाना अम्बिकापुर, ने थाना राजपुर (बलरामपुर) में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। उसने बताया कि उसके पिता झाडी और चाचा खरीदू के नाम की साझा जमीन ग्राम बधिमा, चौकी बरियो में स्थित है। झाडी की मृत्यु 26 नवंबर 2019 को हो चुकी है।
आरोप है कि विजय कुमार अग्रवाल नामक व्यक्ति ने फर्जी सहमति पत्र बनाकर उक्त जमीन पर चूना पत्थर के उत्खनन के लिए पट्टा हासिल किया, जबकि जमीन मालिक की कोई वैध सहमति नहीं थी।
जमीन का विवरण
- खसरा नंबर: 788, 789, 790, 791, 792
- कुल रकबा: लगभग 2.08 हेक्टेयर
- ग्राम: बधिमा
- मालिक: स्व. झाडी एवं खरीदू (भाई)
गिरफ्तार आरोपी
- विजय कुमार अग्रवाल – मुख्य सरगना, फर्जी सहमति पत्र बनवाकर अवैध उत्खनन किया
- अरविन्द सारथी – गिरोह का सदस्य
- जगरनाथ पोर्ते – गिरोह का सदस्य
तीनों आरोपियों ने मिलकर जमीन का फर्जी लीज दस्तावेज तैयार कर कलेक्टर कार्यालय में उत्खनन हेतु आवेदन किया था।
पुलिस कार्रवाई एवं टीम
मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी वैभव बैंकर ने त्वरित गिरफ्तारी के निर्देश दिए। इसके बाद एडिशनल एसपी त्रिपाठी के निर्देशन में थाना प्रभारी राजपुर द्वारा एक विशेष टीम गठित की गई। जांच में आरोपियों के विरुद्ध पर्याप्त सबूत मिलने पर उन्हें गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया।
कार्रवाई में शामिल अधिकारी
- निरीक्षक कुमार चंदन सिंह
- उप निरीक्षक दिनेश राजवाडे
- प्रधान आरक्षक राजेन्द्र ध्रुव, श्यामलाल भगत
- आरक्षक अमृत सिंह, रूपेश गुप्ता, हरिशंकर डनसेना
- मोतीराम राजवाडे, नरेन्द्र कश्यप, राकेश टोप्पो
- जनकधारी सेन एवं अन्य स्टाफ
