छतीसगढ़रायपुर

ऑपरेशन सिंदूर पर युवती की पोस्ट से विवाद, हिन्दू संगठनों ने की शिकायत, युवती ने मांगी माफी

रायपुर न्यूज धमाका – भारतीय सेना के “ऑपरेशन सिंदूर” को लेकर रायपुर की एक युवती लूजिना खान के इंस्टाग्राम पोस्ट ने विवाद खड़ा कर दिया है। युवती द्वारा सेना की कार्रवाई पर उठाए गए सवाल और उसके शब्दों को लेकर हिंदू संगठनों ने तीखी आपत्ति जताई है और सिविल लाइन थाना में शिकायत दर्ज कराई है। हालांकि विवाद बढ़ने के बाद युवती ने पोस्ट डिलीट कर सार्वजनिक रूप से माफी भी मांग ली है।

क्या था पोस्ट में?

लूजिना खान ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा था:

“मासूम बच्चों का कत्ल करने वालों को हम हीरो नहीं मानते हैं। यह कोई इंसाफ नहीं है।”
साथ ही उन्होंने सवाल उठाया कि “आतंकियों के ठिकानों पर हमला करने की बजाय रैंडम जगहों पर बमबारी कर आम लोगों को निशाना बनाया गया।”

हिंदू संगठनों का विरोध

बजरंग दल के प्रांत संयोजक ऋषि मिश्रा ने आरोप लगाया कि लूजिना खान ने देशविरोधी मानसिकता दिखाते हुए जवानों की शौर्यगाथा को अपमानित किया है। उन्होंने कहा,

“भारतीय सेना ने पहलगाम हमले के जवाब में आतंकियों पर करारा प्रहार किया, और ऐसे में सेना को ‘वाहवाही लूटने वाला’ कहना जवानों का अपमान है।”

संगठन ने युवती की गिरफ्तारी और सोशल मीडिया अकाउंट की जांच की मांग की है।

युवती ने मांगी माफी

विवाद बढ़ने पर लूजिना खान ने एक सफाई पोस्ट साझा करते हुए कहा:

“भारतीय सेना की बहादुरी पर मुझे गर्व है। मेरी पोस्ट बिना सोच-विचार के लगाई गई थी, जो कि मेरी गलती थी। मैं सभी से दिल से माफी मांगती हूं।”

पुलिस कर रही मामले की जांच

सिविल लाइन पुलिस थाने में शिकायत दर्ज हो चुकी है। सूत्रों के मुताबिक, युवती के सोशल मीडिया अकाउंट की निगरानी और पोस्ट के वास्तविक स्रोत की जांच की जा रही है। पुलिस पूरे मामले में कानूनी राय लेकर आगे की कार्रवाई की तैयारी में है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!