छतीसगढ़सूरजपुर

जंगल में मिला नाबालिग बच्ची का शव, दुष्कर्म कर हत्या की आशंका…जांच में जुटी पुलिस

सूरजपुर न्यूज धमाका – सेंदरी के जंगल में आज एक नाबालिग बच्ची का शव मिला है. इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है. बच्ची के गले में धारदार हथियार से वार करने के निशान हैं और शरीर पर कपड़े नहीं थे. अंदाजा लगाया जा रहा है कि नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या की गई है. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के अनुसार, नाबालिक बच्ची बीते दिन (शुक्रवार) को सुबह-सुबह घर से महुआ चुनने घर से निकली थी. लेकिन वह दोपहर तक जब घर नहीं लौटी, तो परिजनों ने उसे ढूंढना शुरू किया. दोपहर से शाम हो गई और शाम से रात… लेकिन मासूम का कोई पता नहीं चल सका था. परिजन लगातार उसे जंगल और गांव में ढूंढ रहे थे. वहीं आज सुबह फिर से जंगल में उसकी तलाश करते समय नाबालिग के परिजनों को उसका शव संदिग्ध हालत में मिला.

परिजनों ने पूरी घटना की सूचना रामानुजनगर थाना पुलिस को दी. जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!