छतीसगढ़दुर्ग

लाठी-डंडे से हमला कर बुजुर्ग को उतारा मौत के घाट, बेटे की होने वाली थी शादी

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में शादी की खुशी मातम में बदल गई। कुम्हारी थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग की देर रात बेरहमी से हत्या कर दी गई। हमलावरों ने धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला किया, जिससे गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

यह घटना रामपुर चोरहा गांव की है। बताया जा रहा है कि बुजुर्ग अपने घर के बाहर बैठे थे, तभी अज्ञात हमलावरों ने अचानक उन पर धारदार हथियार और डंडों से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गए। परिजन जब बाहर आए तो उन्होंने बुजुर्ग को खून से लथपथ हालत में देखा और तुरंत निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। लेकिन उपचार के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। मृतक की पहचान भागवत मारकंडे के रूप में हुई है, जिनके बेटे की शादी 19 अप्रैल से तय थी। घर में शादी की तैयारियां जोरों पर थीं, लेकिन यह खुशी का माहौल देखते ही देखते मातम में तब्दील हो गया।

अस्पताल प्रबंधन ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मामले में जांच जारी है और पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!