छतीसगढ़धमतरी

सुशासन तिहार में आई मांग, मेरी उम्र हो गई है, अच्छी लड़की ढूंढ़कर करवाई जाए मेरी शादी

धमतरी न्यूज धमाका – साय सरकार के सुशासन तिहार के तहत गांव-गांव, शहर-शहर लोगों की समस्याओं का समाधान करने आवेदन लेने का सिलसिला जारी है. लोग अजब गजब डिमांड भी कर रहे. आम जनता से 11 अप्रैल तक आवेदन लिए जाएंगे. सुशासन तिहार में धमतरी के युवक का आवेदन सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह सीएम विष्णुदेव साय से शादी के लिए लड़की जुगाड़ करा देने की मांग की है.

दरअसल मामला धमतरी जिले के नगरी ब्लॉक का है. अमाली गांव में रहने वाले रजमन ध्रुव ने सुशासन तिहार के दौरान आवेदन लगाकर सीएम साय से अनोखी मांग की है. रजमन ध्रुव ने अपने आवेदन में लिखा है कि ”पिछले 10 साल से लड़की खोज रहा हूं, लेकिन अब तक कोई मिली नहीं. मेरे माता-पिता नहीं है, जिसके कारण घर में अकेले रहने में दिक्कत होती है. कृपया मेरा जुगाड़ करवा दें.

सुशासन तिहार के तहत पहले चरण में आवेदन प्राप्त करने का सिलसिला जारी है. प्रथम चरण में तीन दिनों में तीन लाख 18 हजार से अधिक आवेदन प्राप्त हुए हैं, जिसमें 2 लाख 89 हजार 648 आवेदन विभिन्न मांगों से संबंधित है. शिकायतों से संबंधित आवेदनों की संख्या मात्र 19 हजार 375 है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!