छतीसगढ़बिलासपुर

न्यायधानी में 5 साल की बच्ची को मार डाला, दुष्कर्म के बाद मर्डर की आशंका…

 बिलासपुर न्यूज धमाका – न्यायधानी बिलासपुर में 5 साल की बच्ची की हत्या का मामला सामने आया है। बच्ची सोमवार की शाम से गायब थी। मंगलवार की सुबह उसका शव मिला है। बच्ची के सिर पर चोट के निशान हैं। आशंका है कि दुष्कर्म के बाद मासूम की हत्या कर दी गई। मामला सरकंडा थाना क्षेत्र का है।

सरकंडा थाना के पीछे खमतराई रोड पर गीतांजलि सिटी कॉलोनी स्थित है। गीतांजलि सिटी के संचालक के द्वारा कॉलोनी से ही लगा स्वर्णिम एरा नामक कॉलोनी बनाई जा रही है। निर्माणाधीन कॉलोनी में काम करने के लिए कई मजदूर परिवार यहीं रहकर काम करते हैं। उन्हीं में से एक परिवार की बच्ची के साथ यह घटना घटी है।

कोनी थाना क्षेत्र के सेमरताल निवासी बृहस्पति का परिवार पिछले 5 साल से यहीं रहकर निर्माणाधीन कॉलोनी में काम कर रहा है। उसके साथ उसकी पत्नी और बच्चे भी रहते हैं। उसकी पत्नी प्रतिमा भी यहीं मजदूरी करती है। उसकी तीन बेटियां हैं। पांच वर्षीय बेटी कनिका सोमवार शाम 6 बजे से गायब थी। कनिका की मां के अनुसार सोमवार शाम 6 बजे जब काम से आए तो कनिका घर पर ही थी। हम हाथ मुंह धो रहे थे उसी वक्त कनिका पास के ही दुकान से चॉकलेट खाने के लिए गई थी तब से वापस नहीं आई थी।

आज उसकी लाश एक निर्माणाधीन मकान की छत पर मिली। सूचना मिलते ही एसपी रजनेश सिंह पुलिस अमले के साथ मौके पर पहुंचे। एसीसीयू की टीम और फोरेंसिक तथा डॉग स्क्वाड को भी घटना स्थल पर बुलवाया गया। बच्ची के सिर पर चोट के निशान मिले है। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!