छतीसगढ़भिलाई

महाकुंभ से भिलाई लौट रहे श्रद्धालुओं की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, परिवार के एक व्यक्ति की मौत 6 घायल

crashed car

भिलाई न्यूज धमाका – महाकुंभ से भिलाई लौट रहे एक परिवार के सात सदस्यों से भरी कार शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में 60 वर्षीय राखी सिकदार की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। हादसा शुक्रवार को हुआ जब तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई और फिर सड़क किनारे खाई में जा गिरी। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बजाग ले जाया गया। जहां से तीन की स्थिति नाजुक होने के कारण उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। मृतिका राखी सिकदार सेक्टर 9 अस्पताल में नर्स थी जो सेवानिवृत हो चुकी थी। उनके शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया और फिलहाल सेक्टर 9 अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है।

भिलाई नगर के शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास शुक्रवार को तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर पहले पेड़ से टकराई इसके बाद सड़क किनारे खाई में जा गिरी। प्रयागराज से भिलाई लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी इस कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण एक महिला की मौत हो गई जबकि 6 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बजाग ले जाया गया। बीएमओ दीपेंद्र धुर्वे के अनुसार, 60 वर्षीय राखी सिकदार के सिर और गले में गहरी चोटें आई थीं, जिसके कारण इलाज के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। पोस्टमार्टम के उपरांत शव को परिजनों के सुपुर्द कर भिलाई जिला दुर्ग छत्तीसगढ़ भेज दिया गया। फिलहाल बॉडी को सेक्टर 9 अस्पताल के मरचुरी में रखा गया है।

कार में सात लोग थे सवार 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रिसाली, भिलाई थाना, जिला दुर्ग के एक ही परिवार के सात सदस्य 19 फरवरी को अर्टिगा कार सीजी 07 बीएस 3173 से प्रयागराज में कुंभ स्नान के लिए रवाना हुए थे। सभी श्रद्धालु प्रयागराज में कुंभ स्नान के बाद भिलाई लौट रहे थे। रास्ते में शहडोल-पंडरिया मार्ग पर ग्राम तरच के पास तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर मोड़ पर पेड़ से टकरा गई और सड़क किनारे खाई में जा गिरी। इस कार में कुल सात लोग सवार थे, जो सभी एक ही परिवार के सदस्य थे। हादसे की सूचना मिलते ही बजाग थाना पुलिस मौके पर पहुंची और 108 एंबुलेंस व डायल 100 की मदद से घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हादसे में तीन महिलाएं और तीन पुरुष भी घायल हुए हैं। एक पुरुष सहित तीन की स्थिति नाजुक बनी हुई है, पहले सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गंभीर हालत को देखते हुए पांच को जबलपुर रेफर करना पड़ा। 

6 लोग हुए घायल 

हादसे में गंभीर रूप से घायल छह अन्य लोगों में कार्तिक सिकदार, रेखा देव, सुधांशु विश्वास, शंखू विश्वास, आरती विश्वास और प्रेम को पहले जिलाविश्वास, आरती विश्वास और प्रेम को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया, फिर उनकी हालत को देखते हुए जबलपुर रेफर कर दिया गया। जहां इलाज जारी है। इधर देर बॉडी को भिलाई लाया गया एवं सेक्टर 9 अस्पताल की मरचुरी में रखा गया है। मृतिका राखी सिकदार 60 वर्ष सेक्टर 9 अस्पताल में नर्स थी जो सेवानिवृत हो चुकी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!