छतीसगढ़धमतरी

हाथी का हमला : लकड़ी लेने जंगल गए युवक को सूंड से उठाकर पटका, हॉस्पिटल में भर्ती

elephant attack

धमतरी न्यूज धमाका – जिले के नगरी विकासखंड के सांकरा रेंज में हाथी ने एक युवक को घायल कर दिया। सोमवार 17 फरवरी को दोपहर 2 बजे के आस-पास कमार युवक को हाथी ने सूंड से उठाकर पटक दिया, जिससे वह बुरी तरह घायल हो गया है। जिसे घायलवस्था में नगरी के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां पर उसका उपचार किया जा रहा है।

घूम रहा है 15 हाथियों का दल

बताया जा रहा है कि, नगरी के आसपास के जंगल में सिकासेर दल के लगभग 15 हाथी विचरण कर रहा है, जिस पर वन विभाग ने अलर्ट जारी कर ग्रामीणों को जंगल में जाने के लिए मना किया गया है। 

जंगल में लकड़ी लेने गया था युवक

जानकारी के मुताबिक, ग्राम गीतकार मुड़ा के बुधराम कमार पिता पुसऊ कमार उम्र 35 वर्ष जो आज दोपहर को भोथली जंगल में जलाऊ लकड़ी के लिए गया था उसी बीच अचानक जंगल में हाथियों से सामना हो गया और युवक वहां से भागने की कोशिश में ही था तभी इस दौरान एक दतैल हाथी ने बुधराम पर हमला कर दिया। इस हमले में बुधराम कमार गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में घटनास्थल पहुंचे और हाथियों के झूंड को खदेड़कर घायल युवक को नगरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!