छतीसगढ़रायपुर

नो एंट्री में घुसे हाईवा ने स्कूटी सवार को मारी टक्कर, युवक की मौत, चालक पर गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज

रायगढ़ न्यूज धमाका – बीती रात चक्रधरनगर के अंबेडकर चौक में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जब नो-एंट्री क्षेत्र में प्रवेश कर रहे तेज रफ्तार हाईवा (CG 13 AR 5750) ने स्कूटी (CG 12 BA 1773) को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में स्कूटी सवार 59 वर्षीय बोधराम पटेल की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे की जानकारी मिलते ही चक्रधरनगर थाना प्रभारी प्रशांत राव अपनी टीम के साथ घटनास्थल पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हाईवा चालक ने प्रतिबंधित क्षेत्र में लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए स्कूटी को इतनी जोर से टक्कर मारी कि वह वाहन के नीचे फंस गई। हादसे के दौरान यदि चालक समय रहते वाहन रोक देता, तो स्कूटी सवार की जान बच सकती थी, लेकिन उसने अनदेखी करते हुए काफी दूर तक स्कूटी को घसीटते हुए ले गया, जिससे बोधराम पटेल की दर्दनाक मौत हो गई।

मृतक के भाई दौलत पटेल की रिपोर्ट पर चक्रधरनगर पुलिस ने हाईवा चालक मिथलेश कुमार (25), निवासी तलसबरिया, जिला गढ़वा (झारखंड) के खिलाफ अपराध क्रमांक 74/2025 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 105 और मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 3/181 के तहत मामला दर्ज किया। आरोपी को आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

“सड़क सुरक्षा नियमों की अनदेखी जानलेवा साबित हो सकती है। तेज रफ्तार और लापरवाही न सिर्फ एक जिंदगी छीन सकती है, बल्कि कई परिवारों को गहरे सदमे में डाल सकती है। यातायात नियमों का पालन करें, सुरक्षित चलें!”

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!