छतीसगढ़भिलाई

भिलाई में बच्ची की मौत: स्कूल वैन ने रौंदा, मौके पर ही मासूम ने तोड़ा दम, जानिए कैसे हुआ हादसा?

भिलाई न्यूज धमाका – भिलाई में एक बार फिर किसी की लापरवाही की वजह से सड़क हादसे में मासूम की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार, पांच रास्ता कांट्रैक्टर कालोनी सुपेला में एक स्कूल वैन ने दो साल की मासूम बच्ची को रौंद दिया, जिससे उसने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद मोहल्ले में मातम छा गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वैन चालक को अरेस्ट कर बच्ची की डेड बॉडी को पोस्ट मोर्टेम के लिए भेज दिया। पूरा मामला सुपेला पुलिस थाने का है।

बच्ची के ममरे भाई चंद्रपाल जायसवाल ने बताया कि, दुर्घटना बुधवार सुबह 7 से 8 बजे के बीच की है। उसकी मामी विभा जायसवाल के तीन बच्चे हैं। दो बच्चे कृष्णा विद्यालय रामनगर में पढ़ते हैं। स्कूल की वैन बच्चों को लेने के लिए आई थी। विभा के तीन बच्चे हैं। वो अपनी दो साल की बच्ची अंशिका को गोद में लेकर अन्य दो बच्चों को वैन में बैठाने के लिए पहुंची थी। इस दौरान उसने अंशिका को गोद से नीचे उतार दिया और बच्चों को वैन में बैठाने लगी। अचानक बच्ची चलकर वैन के आगे पहुंच गई और वैन चालक ने गाड़ी को बढ़ा दिया, इससे वैन मासूम के ऊपर चढ़ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आसपास मौजूद लोगों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वैन बच्ची के ऊपर चढ़ गई थी। इसके बाद वैन को पीछे किया गया और बच्ची को बाहर निकाला गया, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। परिजनों ने इसकी सूचना सुपेला पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मर्ग कायम किया और बच्ची के शव को पीएम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल सुपेला भेजा। चंद्रपाल ने बताया कि भिलाई में उसकी मामी अपने तीन बच्चों के साथ रहती है। उसके मामा श्रवण जायसवाल बाहर काम करने के लिए गए हैं। सूचना मिलते ही पिता और अन्य पिरजन भिलाई के लिए निकल चुके हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!