छतीसगढ़मनेन्द्रगढ़

टिकट की घोषणा के साथ कांग्रेस में फूटा गुस्‍सा: पीसीसी पदाधिकारी ने निर्दलीय चुनाव लड़ने का किया ऐलान

मनेंद्रगढ़ न्यूज धमाका – छत्‍तीसगढ़ में कांग्रेस ने आधी रात बाद अपने मेयर और अध्‍यक्ष प्रत्‍याशियों की सूची जारी की। सूची सार्वजनिक होने के साथ ही असंतोष भी सामने आने लगा है। पहला मामला मनेंद्रगढ़ की चिरमिरी नगर निगम में सामने आया है। कांग्रेस ने वहां से पूर्व विधायक डॉ. विनय जायवाल को टिकट दिया। इससे नाराज पीसीसी की संयुक्त महामंत्री और वरिष्ठ नेत्री बबीता सिंह ने चिरमिरी से निर्दलीय महापौर प्रत्याशी के रूप में नामांकन दाखिल कर दिया है।

करीब दो दशक से कांग्रेस में सक्रिय बबीता सिंह नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत की करीबी मानी जाती हैं। उनकी जेठानी स्व. सुभाषिनी सिंह चिरमिरी की पहली महापौर रह चुकी हैं। पिछले चुनाव में भी बबीता महापौर पद की दावेदार थीं, लेकिन तत्कालीन विधायक डॉ. विनय जायसवाल ने अपनी पत्नी को महापौर बनवा दिया था।

पूर्व विधायक डॉ. विनय जायसवाल को टिकट दिए जाने से नाराज बबीता सिंह ने कहा कि कांग्रेस में कार्यकर्ताओं का सम्मान नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि चिरमिरी कांग्रेस एक व्यक्ति विशेष के इर्द-गिर्द सीमित हो गई है। पहले विधायक, फिर उनकी पत्नी को महापौर और अब फिर पूर्व विधायक को महापौर का टिकट देना अन्य कार्यकर्ताओं का अपमान है।

बबीता ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा ने जायसवाल का रास्ता साफ करने के लिए डमी उम्मीदवार खड़ा किया है। उन्होंने भविष्यवाणी की कि 2028 में भी कांग्रेस जायसवाल दंपति को ही विधानसभा प्रत्याशी बनाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!