छतीसगढ़दुर्ग

दुर्ग पुलिस ने जुआरियों के फड़ पर की छापेमारी, 6 गिरफ्तार

दुर्ग न्यूज धमाका – दुर्ग पुलिस ने रात को जुआ खेलने वाले 6 लोगों को रंगे हाथ पकड़ लिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक जितेंद्र शुक्ला, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्यप्रकाश तिवारी के निर्देशन में की गई। मिली सूचना के बाद थाना वैशाली नगर के प्रभारी उप निरीक्षक अमित कुमार अंदानी ने पुलिस टीम के साथ वृंदा नगर, छपरा मोहल्ला में दबिश दी। वहां कुछ लोग ताश की पत्तियों से जुआ खेल रहे थे। पुलिस को देखकर कुछ लोग भागने लगे, लेकिन पुलिस ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया।

गिरफ्तार आरोपियों के पास से 52 पत्तियों वाली ताश और 18,000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

गिरफ्तार आरोपियों में सुखदेव सोनकर (39), राहुल यादव (31), मनीष लाडेकर (31), विश्वजीत यादव (31), प्रेम सिंह (31) और मनीष राजपुत (37) शामिल हैं। इन आरोपियों के पास से 52 पत्तियों वाली ताश और 18,000 रुपये नकद बरामद हुए। आरोपियों के खिलाफ जुआ प्रतिबंधक अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया और उन्हें गिरफ्तार कर जमानत पर रिहा कर दिया गया। इस कार्रवाई में वैशाली नगर पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!