छतीसगढ़रायपुर

महाकुंभ के लिए छत्तीसगढ़ से भेजी जाएगी 2 ट्रक सब्जियां, केंद्रीय कृषि मंत्री और सीएम करेंगे रवाना

रायपुर न्यूज धमाका – राम के ननिहाल याने छत्तीसगढ़ उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में 13 जनवरी से शुरू होने वाले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जाएगी. छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ की ओर से ट्रक में भेजी जा रही सब्जियां को शुक्रवार को केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे.

प्रदेश के किसानों की ओर से छत्तीसगढ़ प्रगतिशील किसान संघ द्वारा विश्व के सबसे बड़े मेले महाकुंभ के लिए दो ट्रक सब्जियां भेजी जा रही है. इसके पहले भी किसान संघ की ओर से अयोध्या के लिए 100 टन सब्जी भेजी गई थी. किसान संघ के मितुल कोठारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ एक सब्ज़ी निर्यातक राज्य के रूप में जाना जाता है.

छत्तीसगढ़ युवा प्रगतिशील किसान संघ की ओर से तीन दिवसीय कुम्हारी में आयोजित किसान मेले में छत्तीसगढ़ के साथ साथ अन्य राज्यों के किसान भी आते है. इस बार केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, कृषि मंत्री राम विचार नेताम की उपस्थिति में मेले का उद्धाटन किया जाएगा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!