छतीसगढ़कोरबा

सराफा व्यापारी की घर में घुसकर हत्या, जेवरात व गाड़ी लूटकर ले गए नकाबपोश…

 कोरबा न्यूज धमाका – नगर के एसएस प्लाजा स्थित अमृता ज्वैलर्स के संचालक गोपाल राय सोनी की नकाबपोश लुटेरों ने घर मे घुसकर हत्या करने के बाद जेवरात और गाड़ी लूटकर फरार हो गए. घटना के बाद व्यापारियों में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है.

जानकारी के अनुसार, सराफा व्यापारी के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित निवास में दो नकाबपोशों ने वारदात को अंजाम दिया है. घटना की सूचना मिलते हैं कोरबा एसपी सिद्धार्थ तिवारी सहित आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं. घटना की जांच के लिए फॉरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्कॉट को भी मौके पर बुलाया गया है. पुलिस ने घटना के मद्देनजर शहर के चौक चौराहा के अलावा सीमावर्ती क्षेत्रों में नाकेबंदी कर दी है.

घटना की सूचना पर बिलासपुर रेंज के आईजी डॉ.संजीव शुक्ला कोरबा पहुंच गए हैं. घटना स्थल पर पहुंचने के बाद वे पूरे मामले से अवगत हुए. इसके साथ मृतक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद जिस तरह से आईजी का दौरा कोरबा में हुआ है, उससे कहीं न कहीं पुलिस पर इस मामले को सुलझाने का बड़ा दबाव है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!