छतीसगढ़अंबिकापुर

कलयुगी बेटे ने की मां की हत्या : पीट- पीटकर उतारा मौत के घाट, पति- पत्नी की लड़ाई में करने गई थी बीच- बचाव

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हत्या का मामला सामने आया है। जहां पर एक कलयुगी बेटे ने अपनी ही मां को मौत के घाट उतार दिया।आरोपी की मां पति- पत्नी की लड़ाई में बीच बचाव करने पहुंची थी। इसी बीच आक्रोशित बेटे ने पहले तो की लात मुक्के से  बेरहमी से पिटाई की उसके बाद उसने हत्या कर दी। बेटे की पिटाई से मां रिद्धि बाई बरगाह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पुत्र चवरसाय बरगाह को गिरफ्तार कर लिया है। यह घटना सीतापुर थाना क्षेत्र के ग्राम बनेया टोंगरीपारा की है। 

बीजापुर में पत्रकार मुकेश चंद्राकर की हत्या

वहीं शुक्रवार को बीजापुर के पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) की हत्या कर दी गई। शुक्रवार (3 जनवरी) को  उनका शव ठेकेदार के सेफ्टिक टैंक में मिला था। मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से गायब थे। परिजनों और पत्रकारों ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई थी। उन्होंने ठेकेदार के भ्रष्टाचार को उजागर किया था, जिसके बाद उस पर कार्रवाई हुई थी। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया था। 

पत्रकार मुकेश चंद्राकर 1 जनवरी से थे लापता 

पत्रकार मुकेश चंद्राकर (Mukesh Chandrakar) 1 जनवरी से लापता थे। उनके सभी मोबाइल नंबर बंद आ रहे थे। उनके बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट बीजापुर थाने में करवाई है। इधर गुमशुदगी की खबर पर बीजापुर एसपी ने टीम गठित कर मामले की जांच शुरू की गई थी। इस जांच में बीजापुर एएसपी युगलैंडन यार्क और कोतवाली टीआई दुर्गेश शर्मा के साथ अन्य अधिकारियों की टीम बनाई है। बस्तर आईजी पी. सुंदरराज ने सोशल मीडिया पर प्रेस नोट जारी कर कहा था कि, पुलिस पत्रकार मुकेश चंद्राकर की जल्द से जल्द पतासाजी करने के हर संभव प्रयास में जुटी है। उन्हें जल्द ही ढूंढ लिया जायेगा। 

भाई ने ठेकेदार की संलिप्तता का जताया अंदेशा 

दरअसल, बीते दिनों मुकेश चंद्राकर ने बीजापुर जिले के मिरतुर इलाके एक सड़क निर्माण की स्टोरी अपने संस्थान के लिए बनाई थी। जिसके बाद सरकार ने सड़क पर बड़ी जांच बैठाकर कार्यवाही भी की थी। मुकेश चंद्राकर के बड़े भाई युकेश चंद्राकर ने बताया कि, उन्हें सन्देह है कि, सड़क के ठेकेदार का कनेक्शन मुकेश चंद्राकर के गायब होने में है। पुलिस इस एंगल से भी मामले की पड़ताल करे। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!