छतीसगढ़पेंड्रा

भालू के हमले में एक युवक घायल, अस्पताल में भर्ती इलाज जारी

पेंड्रा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के जीपीएम जिले में एक बार फिर भालू ने हमला किया। एक ग्रामीण का घर जंगल किनारे बना हुआ था। वह देर शाम अपने आंगन में टहल रहा था इसी दौरान भालू ने उसपर हमला कर दिया। हमले में व्यक्ति किसी तरह बच गया और शोर मचाने लगा। इसके बाद भालू जंगल की तरफ भाग गया। परिजनों ने घायल को अस्पताल भिजवाया जहां उसका इलाज जारी है।

दरअसल, मरवाही में जंगल किनारे सूखसेन का घर है। देर शाम वह अपने आंगन में टहल रहा था। तभी अचानक भालू ने उसपर हमला कर दिया। भालू से बचकर उसने शोर मचाना शुरू किया तो भालू जंगल की ओर भाग गया। परिजनों ने घायल सुखसेन को अस्पताल पहुंचाया जहां उसका इलाज जारी है। 

कुछ दिन पहले कांकेर में घर में घुस गया था भालू

वहीं 11 दिसंबर को कांकेर में भी भालू ने ग्रामीणों पर हमला कर दिया था। एक भालू देर रात 11 बजे घर में आ धमका। घर में भालू की मौजूदगी से परिवार रात भर सहमा रहा। इस दौरान भालू घर के आंगन सहित गली के दरवाजों में घूमते हुए नुकसान पहुंचाने की कोशिश करने लगा। जिसके बाद घर में मौजूद लोग दहशत में आ गए थे।  देर रात घुसा हुआ भालू सुबह 6 बजे भाग निकला। तब जाकर परिवार ने राहत की सांस ली। भोजन पानी की तलाश में भालू अब घरों को निशाना बना रहे हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!