छतीसगढ़रायपुर

HCL प्लांट में बड़ा हादसा : क्रेन टूटने से दो मजदूरों की मौत, देर रात रहवासियों ने मचाया हंगामा 

रायपुर न्यूज धमाका – रायपुर के सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में रात को हुए एक हादसे में दो मजदूरों की मौत हो गई। घटना में कुछ और लोगों को गंभीर चोट भी आई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बचाव करने में जुट गई। घटना की जानकारी  मिलते ही आसपास के रहवासी फैक्ट्री पहुंच गए और हंगामा मचाया। यह मामला धरसींवा थाना क्षेत्र का है।  

मिली जानकारी के अनुसार, सिलतरा इंडस्ट्रियल एरिया में शनिवार रात 11 बजे  पट्टा टूटने से वहां काम कर रहे दो लोग चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृत कर्मचारियों से एक सोनू राय (30) बिहार का निवासी था, वहीं दूसरा मजदूर जितेंद्र श्रीवास बिलासपुर का रहने वाला था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शवों को उनके परिजनों को सौंप दिया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!