छतीसगढ़धमतरी

ग्रामीण महिलाओं को कृषि लोन की राशि निकालकर देने पर प्रतिशत कमीशन और प्राफिट में बोनस देने का झांसा देकर 26.59 लाख की धोखाधड़ी 

धमतरी न्यूज धमाका – ग्रामीण महिलाओं को कृषि लोन की राशि निकालकर देने पर प्रतिशत कमीशन व प्राफिट में बोनस देने का झांसा देकर 26.59 लाख की धोखाधड़ी की गई है। पुलिस के अनुसार रूद्री थाना क्षेत्र के ग्राम मरादेव निवासी सरला नेताम पति धन्नू उम्र 48 वर्ष गांव में किराना की दुकान चलाती है। वर्ष 2023 के अक्टूबर माह में ग्राम नारागांव जिला बालोद निवासी सरिता करियाम उसका पति चन्द्रहास करियाम व खोरबाहरा निषाद के साथ मरादेव पहुंच सरला से संपर्क कर चार-पांच महिलाओं का समूह बनाने के लिए कहते हुए आज-कल बैंक समूह को कृषि कार्य के नाम से बिना ब्याज के लोन देने की बात बताई।

लोन दिलाने पर उक्त लोन की राशि को उन्हें दे देने पर 10 प्रतिशत राशि वापस कर बाकी का पैसा बड़ा बिजनेस में लगाने की बात कही। लोन के बदले 10 प्रतिशत व बिजनेस में लगाने के लिए दिए गए रकम के बदले फायदा होने पर बोनस मिलना बताया गया। उक्त लोगों के बताए अनुसार गांव के रंजिता नेताम, ओमिन मरकाम, कलेन्दी विश्वकर्मा, भगवती नेताम व सरला नेताम ने मिलकर पांच महिलाओं का समूह बनाया। समूह बनने के बाद 13 सितंबर 2023 को एक्सिस बैंक का कर्मचारी महिलाओं से संपर्क कर आवश्यक दस्तावेज लेकर उनका लोन पास करा दिया। पांचों महिलाओं के खाते में 1 लाख 65 हजार रूपए आ गया। उक्त राशि को चन्द्रहास करियाम मरादेव आकर ले गया। लोन राशि के बदले महिलाओं को 10 प्रतिशत कमीशन भी दिया। 

आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी

इसी तरह गांव की महिलाओं ने अलग-अलग समूह बनवाकर विभिन्न बैंकों से कृषि लोन कुल 4 लाख 71 हजार निकालकर आरोपियों को दे दिया। कलेन्द्री विश्वकर्मा ने 4 लाख 1 हजार, रंजिता नेताम ने 3 लाख 96 हजार, ओमिन ने 4 लाख 66 हजार, भागबती 3 लाख 10 हजार, पेमिन 2 लाख 10 हजार, राधिका 95 हजार, शिवबती 1 लाख 60 हजार, सतरूपा 1 लाख 10 हजार व बिटावन 40 हजार कुल 26 लाख 59 हजार रुपए बैंकों से लोन निकलवाकर आरोपियों द्वारा धोखाधड़ी की गई। खोरबाहरा निषाद द्वारा अक्टूबर 2024 तक लोन की किस्त को जमा कराया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!