

कोरबा न्यूज धमाका – तेज रफ्तार बाइक को किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मारी. घटना स्थल पर अंधा मोड़ होने के कारण बाइक सवार तीन दोस्त गहरी खाई में जा गिरे. इस हादसे में 20 वर्षीय अमृत गोंड और 19 वर्षीय राजेश गोंड बंजारी डांड निवासी की मौत हुई है. तेज रफ्तार और शराब के नशे में वाहन चलाने को हादसे का कारण बताया जा रहा है. लेमरू थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है.
