छतीसगढ़अंबिकापुर

धान खरीदी केंद्रों में हादसे : हार्ट अटैक से किसान की मौत, ट्रक से गिरकर हमाल की गई जान

अंबिकापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर के सोसाइटी में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत हो गई। किसान ने धान बेचने के लिए मंगलवार का टोकन कटाया था। जिसके बाद किसान खरीदी केंद्र पहुंचा। मृतक किसान का नाम कुंदन तिग्गा बताया जा रहा है। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र की यह घटना है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल की मौत 

वहीं सारंगगढ़ के धान उपार्जन केंद्र में बड़ा हादसा हो गया। जहां ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सनातन सिदार है और देवगांव का रहने वाला है। फ़िलहाल बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

धान से लदा ट्रैक्टर पलटा 

नगरी- सिहावा में धान से लदा हुआ ट्रैक्टर खरीदी केंद्र के सामने पलट गया। बेलरबहारा धान खरीदी केंद्र के सामने के रास्ते में जगह- जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन ऐसे हादसे हो रहे हैं। जिसके कारण किसानों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। किसानों का कहना है कि, मंडी व्यवस्था के नाम पर सिर्फ बातें होती है काम नहीं। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!