छतीसगढ़राजनांदगांव

पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका मिला आरक्षक का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव न्यूज धमाका – जिले में आज सुबह एक पुलिस आरक्षक की पेड़ पर फांसी के फंदे से लटकी हुई लाश मिली है. घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. मामलें की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. मामला रामपुर घोरदा का है.

जानकारी के अनुसार, खैरागढ़ में आरक्षक का पेड़ पर फांसी के फंदे से लटका शव मिला है. बताया जा रहा है कि आरक्षक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं घटना से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान अनिल रत्नाकर के रूप में हुई है., जो खैरागढ़ जिले में आरक्षक के पद पर पदस्थ था.

वहीं जिले में आरक्षक भर्ती मामले में 14 संदेही की जांच हो रही थी. जिसमें आरक्षक भी शामिल था. हालांकि आरक्षक ने किस वजह से आत्महत्या की, ये अबतक सामने नहीं आ पाया है. पुलिस ने आरक्षक के शव को पीएम के लिए भेज दिया है, साथ ही मामले की जांच में जुट गई है.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!