छतीसगढ़सूरजपुर

टल्ली होकर लड़खड़ाते मिले डॉक्टर… सरकारी अस्पताल में है गर्भवती महिलाओं और 85 बच्चों की जिम्मेदारी

 सूरजपुर न्यूज धमाका – शराबी शिक्षक के बाद अब छत्तीसगढ़ में नशे में धुत सरकारी डॉक्टर का मामला सामने आया है। सूरजपुर के शासकीय मातृत्व और शिशु अस्पताल में तैनात डॉ. अनीष नशे की हालत में पाए गए।

डॉक्टर की हालत इतनी खराब थी कि वे ठीक से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे। इस कारण कई महिलाओं और बच्चों को बिना इलाज कराए ही लौटना पड़ा। वहीं अस्पताल में गर्भवती महिलाओं और करीब 85 बच्चे भर्ती हैं, जिनकी जिम्मेदारी डॉक्टर पर है।

भिलाई: डॉक्टर के देरी आने पर मरीज के स्वजनों ने किया हंगामा

इस बीच, भिलाई से खबर है कि भिलाई इस्पात संयंत्र के सेक्टर- 9 स्थित अस्पताल में भर्ती एक मरीज के स्वजनों ने विगत दिनों अस्पताल में जमकर हंगामा किया। लोहे के टेबल को नर्सिंग स्टेशन में ले जाकर फेंक दिया। टेबल फेंकने से अस्पताल की अटेंडेंट व नर्स और सफाई कर्मियों को चोटें आई है।

इस मामले में प्रबंधन द्वारा हंगामा मचाने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं करने से अस्पताल के कर्मचारियों में नाराजगी है। संयंत्र के सबसे बड़े अस्पताल सेक्टर-9 अस्पताल भिलाई के बी-1 वार्ड के बेड नंबर तीन में भर्ती मरीज ललिता बाई(53) के स्वजनों ने 13 दिसंबर की रात पाली में अस्पताल में खूब हंगामा मचाया।

बताया जा रहा है कि मरीज के स्वजनों ने डॉक्टर को बुलाया था। चूंकि उस दिन आपातकालीन ड्यूटी नहीं रहती है, इसलिए जो डॉक्टर वार्ड में थे, वे दूसरे वार्ड में मरीज को देखने गए थे। इस दौरान बी-1 वार्ड में भर्ती मरीज के स्वजनों ने हंगामा मचाना शुरू कर दिया।

इनके द्वारा वार्ड में मरीज के बिस्तर के पास रखे लोहे के टेबल को नर्सिंग स्टेशन में ले जाकर फेंक दिया गया। इससे वहां बैठी अटेंडेट गुंजन के सिर में काफी चोंटे आई है। इसके अलावा प्रशिक्षु नर्स दीपाली वर्मा और सफाई कर्मी उमा देवी को भी चोटें आई है। इन्हें तत्काल केजुअल्टी ले जाया गया, लेकिन पूरे मामले में अस्पताल प्रबंधन द्वारा हंगामा करने वालों के खिलाफ किसी तरह की कार्रवाई नहीं की गई।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!