छतीसगढ़रायगढ़

बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बेचने के लिए ले जा रहे थे ओडिशा, पुलिस ने धरदबोचा

Raigarh News: बाइक चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, बेचने के लिए ले जा रहे थे ओडिशा, पुलिस ने धरदबोचा

रायगढ़ न्यूज धमाका – चक्रधरनगर पुलिस ने कल ऐश्वर्यम कॉलोनी, गोवर्धनपुर से चोरी हुई होण्डा सीबी साइन बाइक के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। आरोपियों ने अक्टूबर माह में बाइक चोरी की घटना को अंजाम दिया था।

बाइक चोरी की रिपोर्ट 3 नवंबर को पीड़ित ज्योतिष कुमार सोनी (38 वर्ष) ने दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया था कि 29-30 अक्टूबर की रात अपार्टमेंट के नीचे खड़ी उनकी होण्डा सीबी साइन (ग्रे रंग, नंबर CG10 X-2688) चोरी हो गई थी। इस पर थाना चक्रधरनगर में अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 506/2024 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया ।

थाना प्रभारी प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम को 13 दिसंबर को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन संदिग्ध पंजरी प्लांट के पास चोरी की बाइक लेकर घूम रहे हैं। पुलिस ने पंजरी प्लांट के पास घेराबंदी कर संदेही-शिवम बरेठ (19), शंकर बरेठ (27), और पीयूष उर्फ किश बंसोड (18) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने 29 अक्टूबर की रात ऐश्वर्यम कॉलोनी से बाइक चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों ने बताया कि शंकर बरेठ ने बाइक का लॉक तोड़ा था, जबकि शिवम और पीयूष ने बाइक को धक्का देकर बाहर निकाला और शॉर्ट वायरिंग से स्टार्ट कर अपने घर ले गए। वे बाइक को बेचने की फिराक में थे, लेकिन ग्राहक नहीं मिलने पर 13 दिसंबर को इसे ओडिशा ले जाने की योजना बनाई थी।

पुलिस ने चोरी की बाइक जब्त कर आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपियों में शिवम बरेठ और शंकर बरेठ, निवासी बैकुंठपुर, तथा पीयूष बंसोड, निवासी चंद्रनगर, शामिल हैं। पुलिस की तत्परता और त्वरित कार्रवाई से यह मामला सुलझ सका।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!