छतीसगढ़कोरबा

वन रक्षक भर्ती में युवक की मौत, छह दिनों में दो अभ्यर्थियों की गई जान…

कोरबा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कोरबा में चल रहे वन रक्षक भर्ती परीक्षा के दौरान एक अभ्यर्थी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि अभ्यर्थी दौड़ लगा रहा था, इसी दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। युवक की तबीयत बिगड़ते देख वनकर्मियों ने तत्काल कोरबा जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

जानकारी के मुताबिक, कोरबा कोतवाली क्षेत्र के इंदिरा स्टेडियम में वन भर्ती शारीरिक दक्षता परीक्षा चल रही थी। परीक्षा में हिस्सा लेने के लिए जांजगीर चांपा के बाना परसाही से सुखसिंह कंवर नामक युवक पहुंचा था। आज सुबह दौड़ लगाने के दौरान उसे चक्कर आया और वो बेहोश होकर गिर पड़ा। इस खबर के बाद वन विभाग के कर्मचारियों-अधिकारियों में हड़कंप मच गया।

आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। डाॅक्टरों ने युवक की मौत हृदयाघात से होने की आशंका जताई है। फिलहान पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मृतक छात्र के परिजनों को इसकी सूचना भी दे दी है।

मालूम हो कि इसके पहले 9 दिसंबर को कांकेर में भी सुबह आठ बजे से शारीरिक दक्षता परीक्षा का आयोजन किया गया था। चारामा के कोचवाही निवासी महेंद्र कुमार कुरेटी हिस्सा लेने पहुंचा था। 50 मीटर की दौड़ के दौरान अचानक बेहोश होकर गिर पड़ा। इस दौरान उसकी मौत हो गई।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!