छतीसगढ़रायगढ़

युवकों को बेल्ट से बेरहमी से पीटने वाला कुख्यात गुंडा रावण गिरफ्तार, पुलिस ने शहर में निकाला जुलूस

रायगढ़ न्यूज धमाका- छत्तीसगढ़ की रायगढ़ पुलिस ने शहर के कुख्यात बदमाश और युवक को बांधकर पीटने के आरोपी बंटी साहू उर्फ रावण को गिरफ्तार कर लिया है। एफसीआई गोदाम के पास जूट मिल थाने की पुलिस ने बंटी को गिरफ्तार किया है। 

मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार को रायगढ़ पुलिस ने बदमाश बंटी के 9 साथियों को गिरफ्तार कर जुलूस निकाला था। लेकिन बंटी अपने दो अन्य साथियों के साथ फरार था।  रायगढ़ पुलिस दो दिन से उसकी तलाश कर रही थी। उल्लेखनीय है कि, दो दिन पहले ही बंटी साहू की पिटाई करता हुआ वीडियो वायरल हुआ था। वीडियो में युवक को बंधक बनाकर बेल्ट से मारपीट करता साफ दिख रहा था बदमाश बंटी साहू। मंगलवार को पुलिस ने बंटी के नौ साथियों को गिरफ्तार कर शहर में कराई थी परेड। उसी तरह बंटी साहू को भी पैदल मार्च निकालते हुए पुलिस थाने तक ले गई है। 

यह है पूरा मामला

ल्लेखनीय है कि, बंटी नामक बदमाश दलाली का काम करते हुए आए दिन मारपीट और अवैध वसूली में सक्रिय रहने के लिए बाकायदा इलाके के अनेक बदमाशों को मिलाकर गिरोह बन लिया था। अपने बड़े गिरोह के चलते ही वह खुद को रावण कहता है। मारपीट और लूट की घटनाओं में शामिल होने के आरोप में जूटमिल पुलिस ने FIR दर्ज कर ली है। पुलिस गिरफ्तार आरोपियों का ना सिर्फ जुलूस निकाला, बल्कि उनसे हर चौक चौराहे में उठक बैठक भी करवाया। आरोपियों से कहलवाया कि, मारपीट करना पाप है कानून हमारा बाप है। 

युवक को बांधकर पीटने का वीडियो हुआ था वायरल

दरसअल, जूट मिल क्षेत्र के कुख्यात अपराधी बंटी साहू का एक वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें उसने रमेश साहू नामक युवक को बंधक बनाकर उसके कपड़े उतार कर उसके साथ मारपीट की थी। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस आरोपियों की पतासाजी में जुटी हुई थी। शाम तक घटना में शामिल 9 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। 

मंगलवार को पकड़े गए थे ये बदमाश- 

1. आशीष यादव, 2. अभिकांत राज यादव, 3. मनीष सिदार, 4. रमन यादव, 5. श्याम यादव, 6. बबलू साहू, 7. राजू साहू, 8. राजा सारथी, 9. संदीप सारथी।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!