छतीसगढ़गरियाबंद

शिक्षक पर बेड टच का आरोप : कलेक्टर ने पांच सदस्यीय जांच दल बनाई, स्कूल जाकर करेगी मामले की जांच

गरियाबंद न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले के कलेक्टर ने पांच सदस्यीय जांच दल का गठन किया। मैनपुर हायर सेकंडरी के मामले की जांच करने के लिए दल का गठन किया है। गठित दल में महिला प्राचार्यों भी शामिल है। जांच दल आज मैनपुर हायर सेकेंडरी स्कूल पहुंचेगी। पीड़ित छात्राओं का रोते हुए वीडियो वायरल हुआ था। वायलर वीडियो में शिक्षक पर बेड टच का आरोप लगाया था। साथ ही इस मामले में जिला प्रशासन पर अनदेखी का भी आरोप लगाया था। 

आदिवासी विद्यालय की छात्रा गर्भवती 

वहीं दो दिनों पहले सुकमा  जिले में आवासीय विद्यालय में पढ़ रही 8वीं की छात्रा 7 महीने की गर्भवती होने का मामला सामने आया था। छात्रा पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें गर्भधारण की पुष्टि हुई थी। 

8वीं की छात्रा अचानक स्कूल आना बंद कर दी थी। जिसके बाद स्कूल की शिक्षिकाओं ने छात्रा की सहेलियों से बातचीत की, तो उन्हें पता चला कि वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर जब लोगों के बीच फैलने लगी तो आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने मामले की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी। जिसके बाद यह पूरा मामला जिला प्रशासन तक पहुंचा। जिसके बाद चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम स्कूल पहुंची और मामले की जांच की। जांच के बाद उन्होने थाने में इसकी FIR दर्ज कराई।

बीईओ को नहीं दी जानकारी 

वहीं सुकमा खंड  शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन ने कहा कि, आवासीय विद्यालय की एचएम ने मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई थी। इस पूरे मामले में जिला मिशन समन्वयक उमा शंकर तिवारी ने मामले से पल्ला झाड़ते कहा था  कि, मुख्यालय से बाहर होने की वजह से मुझे जानकारी नहीं थी। चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन वालों को पता होगा।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!