छतीसगढ़डोंगरगढ़

डोंगरगढ़ नगर पालिका के सभी कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर करेंगे प्रदर्शन,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन 

डोंगरगढ़ न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के डोंगरगढ़ नगर पालिका के सभी कर्मचारी अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करेंगे। मंगलवार को नगर पालिका के सभी कर्मचारी 11 दिसम्बर से अनिश्चित कालीन हड़ताल पर बैठने को लेकर नगर पालिका अधिकारी और एसडीएम को आज ज्ञापन सौंपा।

बताया जा रहा है कि, छत्तीसगढ़ में नगरीय निकायों और नगर पालिका के नवयुक्त अधिकारी, कर्मचारी कल्याण संघ अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने वाले हैं। कर्मचारियों की मांग है कि, कर्मचारियों को ट्रेजरी के माध्यम से वेतन भुगतान करें। नगरीय निकायों में ओल्ड पेंशन योजना लागू किया जाए।  6वे व 7वे वेतनमान की ऐरियस राशि प्रदान करने, अनुकंपा नियुक्ति शीघ्र ही करने, 10 वर्ष सेवा बाद अधिकारी और कर्मचारियों को पदोन्नति शीघ्र ही करने, निकायों में ठेका पद्धति को समाप्त कर ठेका कर्मचारियों को निकाय में सम्मिलित की मांग है। 

ये काम होंगे प्रभावित 

नगर पालिका के कर्मचारी इन सभी मांगों को लेकर 11 दिसंबर से अनिश्चित कालीन हड़ताल किये जाने को लेकर प्रस्तावित दिया है। वहीं निकायों  और पालिका के नियमित, प्लेसमेंट, मास्टर रोल कर्मचारियों के अनिश्चित कालीन हड़ताल पर जाने से प्रदेश के शहरो में जलापूर्ति, साफ-सफाई, विद्युत व्यवस्था और राज्य सरकार के तमाम सरकारी योजनाओं का संचालन पूरी तरह प्रभावित होगा। 

सरकार सिर्फ आश्वासन दे रही है 

नगर पालिका कर्मचारी विनोद कुमार वर्मा ने कहा कि, 6 सूत्रीय मांगों पर शासन द्वारा कोई सार्थक पहल नहीं किया जा रहा है। सिर्फ आश्वासन ही दिया जा रहा है। नगरी निकाय के कर्मचारी आगामी नगरी निकाय और पालिका चुनाव में कर्मचारी वा परिवार के सदस्य मतदान में भाग नहीं लेंगे।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!