छतीसगढ़दुर्ग

पुष्पा-2 की कमाई पर लूटेरों की नजर, सिनेमा हाॅल में धावा, गार्ड की पिटाई, फिर चाकू दिखाकर लूट ले गये कमाई का सारा पैसा…

दुर्ग न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के भिलाई में मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा हाॅल में गार्ड को बंधक बनाकर 1 लाख 30 हजार रुपये लूटकर लूटेरे फरार हो गये। घटना सोमवार तड़के की है। गार्ड ने पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत दर्ज कराई है। गार्ड नोहर देवांगन की शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने पुष्पा-2 फिल्म से हुये कलेक्शन की राशि को लाॅकर से निकालकर फरार हो गए। लूट की घटना के दौरान दो नाकाबपोश बदमाश थे।

जानकारी के मुताबिक, मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा में पुष्पा-2 लगी है। लगभग प्रदेश के सभी सिनेमा हाॅल हाउस फुल है। रविवार-सोमवार की रात मुक्ता मल्टीप्लेक्स सिनेमा में रात दो बजे तक फिल्म चली। रात में सिनेमा को बंद कर गार्ड अपनी ड्यूटी दे रहा था। इसी दौरान सोमवार तड़के चार बजे बाइक सवार नाकाबपोश दो बदमाश वहां पहुंचे। दोनों ने गार्ड को चाकू दिखाकर उससे मारपीट की। इस दौरान एक बदमाश ने लाॅकर की चाबी गार्ड से मांगी और दो लाॅकर में रखे 1 लाख 30 हजार के आसपास नगदी लेकर गार्ड को बंधक बनाकर मौके से फरार हो गये।

सुबह सिनेमा हाॅल के कर्मचारी पहुंचे तब जाकर इसका खुलासा हुआ। गार्ड नोहर देवांगन ने पुरानी भिलाई थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया जा रहा है कि आरोपी अपने साथ सिनेमा हाल में लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी ले गये। पुलिस की टीम मौके पर पहुंची हुई है। मामले की जांच की जा रही है। हालांकि पुलिस को कुछ फुटेज मिला है, जिसके आधार पर जांच की जा रही है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!