छतीसगढ़कवर्धा

सब्जी से लदी पिकअप पलटी : सड़क किनारे फैल गईं टमाटर और सेमी की सब्जियां, किसान को लाखों का नुकसान

कवर्धा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के कबीरधाम जिले में सब्जी लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में दो लोग घायल हो गए। वहीं लाखों रुपए की सब्जी बर्बाद हो गई, जिससे लाखों का नुक़सान हुआ है। मामला सिटी कोतवाली थाना का है। 

बताया जा रहा है कि, एक किसान और वाहन चालक सोमवार को एक पिकअप वाहन में सब्जी लेकर कवर्धा मौड़ी जा रहा था। तभी सोनपुर गांव के पास उनकी वाहन अनियंत्रित होकर  सड़क किनारे पलट गई। इस हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहगीरों की मदद से वाहन में फंसे किसान और चालक को बाहर निकाला गया। इसके बाद उन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है। 

तेज रफ्तार पिकअप पलटी, एक बच्चे की मौत, 25 लोग घायल

इधर, कोरबा जिले में तेज रफ्तार पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई। पिकअप सवार सभी लोग पिकनिक मनाकर लौट रहे थे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला। इस हादसे में एक मासूम की दबने से मौत हो गई। वहीं 25 लोग घायल हो गए हैं जबकि 7 लोगों की हालत गंभीर है।

हादसे में घायल लोग

दरअसल, यह पूरी घटना जटगा चौकी के ग्राम घुमानीडाँड़ के हरमोड के पास की है। जहां पर बनखेता ग्राम पंचायत के काँसामार से कुछ लोग पिकनिक मनाने बुका गए हुए थे। सभी लोग रविवार की रात पिकनिक मना कर लौट रहे थे। तभी तेज रफ्तार पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गई। जिसके बाद घटना की सूचना मिलते ही कटघोरा पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!