छतीसगढ़रायपुर

CG – स्कूल के टाइमिंग में हुआ बदलाव: ठंड की वजह से स्कूल के समय में हुआ बदलाव… जानिए कितने से कितने बजे तक संचालित होंगे क्लासेस

रायपुर न्यूज धमाका  छत्तीसगढ़ के इलाकों में अब कड़ाके की ठंड पड़ रही है। ठंडी हवाओं की वजह से ठंड बढ़ गई है। रात और सुबह के साथ ही अब दिनभर ठंड लगने लगी है। लगातार न्यूनतम तापमान में गिरावट होने की वजह से प्रदेश में ठंड बढ़ने लगी है। नवंबर माह के आखिरी सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ने वाली है। वहीं प्रदेश में हवा की दिशा बदल रही है, जिसके वजह से प्रदेश में मौसम में आगामी कुछ दिनों तक बदलाव की कोई संभावना नहीं है। कई जगहों पर शीत लहरी और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।

जारी आदेश के मुताबिक दो पाली मं चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.30 बजे 3.30 बजे तक संचालित होगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!