छतीसगढ़दुर्ग

शादी कार्यक्रम में चोरी, दूल्हे की मां के पर्स से नगदी समेत 2 लाख के जेवर पार

दुर्ग न्यूज धमाका – जिले में एक शादी कार्यक्रम में दूल्हे की मां का पर्स चोरी हाे गया। बताया जा रहा कि इस पर्स में 75 हजार रुपए नगदी समेत दो लाख रुपए के सोने के गहने थे। यह मामला अंजोरा स्थित मैरी गोल्ड रिसॉर्ट का है। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुटी है।

पुलिस ने बताया कि सिंधी कॉलोनी कंवर नगर दुर्ग निवासी प्रेम खत्री (27 वर्ष) ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई है। प्रार्थी ने बताया कि वह इंदिरा मार्केट में किराना दुकान का संचालक है। उसके बड़े भाई प्रीतम खत्री का अंजोरा स्थित मैरी गोल्ड रिसॉर्ट में शादी कार्यक्रम था। उस दौरान उसकी मां पूजा खत्री स्टेज के सामने कुर्सी पर बैठी थी। पर्स को अपने पास बगल में रखी थी। पर्स में सोने का मंगलसुत्र, सोने की अंगूठी समेत 75 हजार रुपए नकद थे।

कार्यक्रम में व्यस्त होने की वजह से उसकी मां की नजर पर्स से हट गई। थोड़ी देर बाद देखा तो मौके से पर्स गायब था। कार्यक्रम स्थल पर तलाश करने बाद भी कोई सुराग नहीं लगा। अगले दिन पुलिस चौकी में चोरी की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!