छतीसगढ़सक्ती

जेठ से बात करने को लेकर विवाद : सिरफिरे पति ने पत्नी की गला दबाकर की हत्या, आरोपी गिरफ्तार 

सक्ती न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक सिरफिरे पति ने जेठ से बात करने पर अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया गया। मामला डभरा थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक का नाम हुलेश राम साहू है। वह डभरा थाना क्षेत्र के वार्ड नं 06 का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि, 16 नवंबर की रात को हुलेश जब घर पहुंचा तो देख कि, उसकी पत्नी संतोषी साहू अपने जेठ से बात कर रही थी। दोनों को बात करता देख हुलेश गुस्सा हो गया। गुस्से में अपनी पत्नी को कमरे में ले जाकर एक थप्पड़ मार दिया। इसके बाद भी दोनों के बीच विवाद हो रहा था।

आरोपी युवक को गिरफ्तार कर भेजा जेल 

विवाद करते-करते दोनों हाथापाई पर उतरा आए। मार से बचने के लिए संतोषी ने हुलेश का हाथ की ऊँगली को अपने दांत से काट दिया। हुलेश बहुत गुस्सा हो गया और गुस्से में  वह अपनी पत्नी का गला दब दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!