छतीसगढ़राजनांदगांव

CG Sex रैकेट बस्टेड: लंबे समय से लॉज में चल रहा था देह व्यापर… पुलिस ने मारा रेड, कई मिले आपत्तिजनक हालत में… आदतन बदमाश चला रहा था सेक्स रैकेट, बाहर से बुलाता था कॉल गर्ल

राजनांदगांव न्यूज धमाका – शहर के पुराना बस स्टैंड में स्थित दिगंबर लॉज में पुलिस को लंबे समय से अनैतिक देह व्यापार की सूचना मिल रही थी जिस पर नगर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सिटी कोतवाली पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम के द्वारा रेड की कार्यवाही की गई है। बताया जा रहा है कि लाके का आदतन बदमाश अपने लॉज में देह व्यापार संचालित कर रहा था। पुलिस ने संचालक को भी दो ग्राहकों के साथ गिरफ्तार किया गया है। मौके से आपत्तिजनक वस्तुएं भी बरामद हुई है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

पुलिस को जानकारी मिली थी कि लॉज के संचालक के द्वारा ही देह व्यापार संचालित की जा रही है। जिस पर एसपी मोहित गर्ग ने एडिशनल एसपी राहुल शर्मा को मामले की जांच और कार्रवाई करवाने के निर्देश दिए थे। एसपी मोहित गर्ग के निर्देश पर एडिशनल एसपी राहुल शर्मा ने सीएसपी राजनांदगांव पुष्पेंद्र नायक को अपने मार्गदर्शन में मामले की जांच वह कार्रवाई का जिम्मा सौंपा। जिस पर पुलिस के द्वारा पहले ग्राहक बनाकर एक व्यक्ति को भेजा गया और मामले को पुख्ता किया गया।

मामला पुख्ता होने के बाद सीएसपी पुष्पेंद्र नायक ने थाना कोतवाली प्रभारी संजय बरेठ, साइबर सेल राजनंदगांव के प्रभारी विनय पम्मार सहित पुलिसकर्मियों की संयुक्त टीम बनाई और लॉज की घेराबंदी कर रेड कार्यवाही की गई। रेड में दो कमरों में दो पुरुष बाहर से बुलाई गई दो काल गर्ल के साथ आपत्तिजनक हालत में मिले। इसके अलावा होटल से एक अन्य महिला भी मिली। पूछताछ में यह जानकारी आई की लॉज संचालक ने उसे भी देह व्यापार के लिए बाहर से बुलवाया है। जांच में जानकारी सामने आई कि इलाके का पुराना बदमाश प्रीमन जैन इस लाज का मालिक है और उसके द्वारा बाहर से काल गर्ल बुला देह व्यापार का संचालन करवाया जाता है। आरोपियों के कब्जे से 6 नग स्क्रीन टच मोबाइल कीमती 60 हजार रुपए,नगदी रकम 4400 रुपए, 4 पैकेट कंडोम जप्त किया गया है।

ये आरोपी गिरफ्तार

  • मुख्य आरोपी प्रीमन जैन उर्फ अप्पू पिता सुभाष चंद्र जैन उम्र 42 वर्ष निवासी केसर नगर गायत्री स्कूल के पास राजनांदगांव थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव ( लॉज संचालक)
  • कुणाल शर्मा पिता स्वर्गीय सुनील शर्मा उम्र 18 वर्ष आठ माह निवासी वार्ड नंबर 6 चिखली थाना कोतवाली जिला राजनांदगांव छत्तीसगढ़
  • रीतिक रोड पिता कर्मवीर रोड उम्र 18 वर्ष 5 माह निवासी ग्राम नमन तहसील व थाना मतलोडा जिला पानीपत हरियाणा

लॉज से गिरफ्तार तीनों महिलाओं को पूछताछ के बाद पीड़िता मान पुलिस ने नारी निकेतन केंद्र भिजवाया है।

आरोपियों के खिलाफ धारा 4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 सीट अधिनियम पुनर्निमित कायम कर तीन आरोपियों को आज न्यायालय में प्रस्तुत किया गया। जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल अदालत के आदेश से जेल भेजा गया।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!