छतीसगढ़भिलाई

दूसरे युवक संग पत्‍नी ने रचाई शादी, गुस्साए पति ने इंस्टाग्राम पर बनाई मर्डर की साजिश, पुलिस ने पकड़कर निकाला जुलूस

naidunia_image

 भिलाई न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक चौकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी के दूसरे पति की हत्या की साजिश वीडियो कॉल पर रचकर उसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया। पुलिस ने गंभीरता से इस साजिश को लेकर कार्रवाई की और मुख्य आरोपी संदीप शर्मा सहित उसके दो साथियों को गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में एक अन्य आरोपी की तलाश जारी है।

घटना की शुरुआत तब हुई जब दुर्ग एसपी जितेंद्र शुक्ला के पास एक वीडियो पहुंचा, जिसमें तीन युवक 18 नंबर रोड कैंप-1 निवासी एक युवक की हत्या की योजना बना रहे थे। वीडियो को देखकर एसपी शुक्ला ने इसे गंभीरता से लिया और छावनी थाना प्रभारी चेतन सिंह चंद्राकर को त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

वीडियो कॉल पर क्रिमिनल्‍स के साथ की मीटिंग, रची हत्‍या की साजिश

पुलिस ने वीडियो के आधार पर जांच शुरू की और आरोपी संदीप शर्मा (25), मनीष दास मानिकपुरी (20) और बाबी सिंह (24) को हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि संदीप शर्मा की पत्नी ने उसे छोड़कर एक अन्य युवक से शादी कर ली थी, जिससे वह नाराज था और बदला लेने की योजना बना रहा था। आरोपी ने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर वीडियो कॉल पर हत्या की साजिश रची और इसे इंस्टाग्राम पर अपलोड कर दिया, जिससे पुलिस तक मामला पहुंचा।

पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की धाराओं के तहत कार्रवाई की है और उनके खिलाफ जेल की सजा की प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोपियों का जुलूस निकालने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

नार्वे से आए विदेशी दोस्त के साथ घूमने गए डॉक्‍टर के घर पर चोरी

नार्वे से अपने दोस्त के घर घूमने आए एक विदेशी नागरिक का कातुलबोड़ दुर्ग से सामान चोरी हो गया। आरोपित ने उसके दोस्त के घर में घुसकर उसका लैपटाप, क्रेडिट कार्ड और पांच हजार रुपये सहित अन्य सामान चोरी कर लिया। घटना की शिकायत पर मोहन नगर पुलिस ने अज्ञात आरोपित के खिलाफ चोरी की धारा के तहत प्राथमिकी कर उसकी तलाश शुरू की है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!