छतीसगढ़बेमेतरा

ट्रक से टकराई यात्री बस : 21 लोग घायल, स्कूटी सवार को बचाने के चलते हुआ हादसा 

truck bus collision

बेमेतरा न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में यात्रियों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। स्कूटी सवार को बचाने के चक्कर में यात्री बस गैस सिलेंडर से भरी ट्रक में घुस गई। वहीं इस हादसे में बस सवार 21 लोंग घायल हो गए हैं। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। नांदघाट थाना क्षेत्र के अड़ार के पास यह घटना हुई। बस मुंगेली से नांदघाट जा रही थी।

ट्रेनिंग से लौट रहे जवानों की बस ट्रक से टकराई

वहीं ट्रेनिंग पूरी कर वापस सुकमा लौट रहे महिला और पुरुष आरक्षकों से भरी बस ट्रक से टकरा गई। इस घटना में 14 आरक्षक घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, सुकमा जिला पुलिस बल के 20 महिला और पुरुष आरक्षक माना के पुलिस ट्रेनिंग सेन्टर में 15 दिन के प्रशिक्षण में गए थे। प्रशिक्षण पूरा कर सुकमा के महिला और पुरुष आरक्षक बुधवार को माना कैम्प से सभी दीप ट्रैव्हल्स की बस क्रमांक सीजी 08 एम 0563 में सवार होकर अपने जिला लौट रहे थे। 

ओवरटेक के कारण हुआ हादसा 

बस नेशनल हाईवे से होते हुए धमतरी की तरफ बढ़ रही थी। इसी दौरान धमतरी पहुंचने से पहले ग्राम संबलपुर के पास बस चालक सामने जा रहा आंध्रप्रदेश पासिंग ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी ओवरटेक के चक्कर में तेज रफ्तार बस सामने जा रही ट्रक के पीछे टकरा गई। इस घटना में बस के सामने के हिस्से के परखच्चे उड़ गए। वहीं बस में सवार अधिकतर पुलिस आरक्षक घायल हुए हैं।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!