छतीसगढ़सीतापुर

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम : जर्जर सड़क मरम्मत की मांग पर अड़े, अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की दी चेतावनी 

 road blockade

सीतापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सीतापुर में सड़क मरम्मत की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम किया। जिसके कारण आवागमन बाधित हो गया है। इस दौरान यात्री बसों को परिवर्तित मार्ग से रवाना किया जा रहा है। वहीं भारी वाहनों के जाम में फंसे होने की वजह से सड़क के दोनों ओर वाहनों की लम्बी कतार लग गई है।

दरअसल विकास मंच एवं व्यापारी संघ के नेतृत्व में कारगिल चौक में चक्काजाम किया गया। जर्जर नेशनल हाईवे की वजह से सालों से ग्रामीण धूल- मिटटी से परेशान हो गए है। इस दौरान नायाब तहसीलदार और नेशनल हाईवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे। वहीं अधिकारियों ने चक्काजाम में बैठे लोगों को समझाने की बहुत कोशिश की साथ ही उन्होंने दीपावली के बाद सड़क मरम्मत कराने का आश्वासन भी दिया है।

अनिश्चितकालीन प्रदर्शन की चेतावनी 

आक्रोशित आंदोलनकारी तत्काल सड़क का डामरीकरण कराने की अपनी मांग पर अड़े है। लोगों का कहना है की शासन- प्रशासन अगर सड़क की मरम्मत नहीं कर सकती है, तो हम चंदा करके सड़क की मरम्मत करा देंगे। इससे जानलेवा बन चुकी धूल से नगर को मुक्ति तो मिलेगी। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक अनिश्चितकालीन चक्काजाम और विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस बल भी तैनात किया गया था।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!