छतीसगढ़सरगुजा

ग्रामीण हुआ उठाईगिरी का शिकार : 50 हजार रुपये थैले में रख बुजुर्ग ले रहा था बीज, वापस लौटा तो गायब मिला पैसा 

This old man was picked up

बतौली न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले के बतौली में साप्ताहिक बाजार आए ग्रामीण के थैले से पचास हजार रुपए पार हो गए। पीड़ित बैंक से पैसे निकालकर बीज दुकान में खड़ा था, तभी कुछ लोग आये और थैला लेकर रफूचक्कर हो गए। जिसके बाद पीड़ित ने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, बतौली थाना क्षेत्र के सलहयाडीह कोडकेल निवासी बाबूलाल सिंह पिता पोटमा राम साप्ताहिक बाजार आए हुए थे। दोपहर 1.30 बजे बतौली भारतीय स्टेट बैंक से अपने खाते से पचास हजार रुपए निकाल राष्ट्रीय राजमार्ग 43 मुख्य मार्ग किनारे स्थित कृषि दुकान से बीज ले रहे थे। इसी बीच उन्होंने अपना थैला बाइक में टांग दिया था। जब वे वापिस लौटे तो उन्होंने देखा कि, उनका थैला और पैसा दोनों गायब है। जिसके बाद उन्होंने मामले की शिकायत थाने में दर्ज करवाई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!