छतीसगढ़सक्ती

छत्तीसगढ़ में फर्जी बैंक खोलने वाला गिरफ्तार : गांव में खोल ली थी SBI की शाखा, नौकरी के नाम लाखों ठगे

सक्ती न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में SBI की फर्जी शाखा खोलने के मामले में मालखरौदा पुलिस को बड़ी सफलता मिली। मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सक्ती एसडीओपी ने प्रेस कांफ्रेंस कर मामले का खुलासा किया। 

उल्लेखनीय है कि, मालखरौदा थाना क्षेत्र के छपोरा गांव में फर्जी SBI शाखा खोला गया था। आरोपी अनिल भास्कर ने नौकरी लगाने के नाम पर लोगों से लाखों की ठगी की थी। इस मामले में 8 और आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपियों के खिलाफ बिलासपुर जिले में ठगी का मामला दर्ज है। 

यहां खोली गई SBI की नई शाखा 

बता दें कि,  सक्ती जिले में भारतीय स्टेट बैंक की नई शाखा खुलने की जानकारी पुलिस टीम को मिली थी। इस दौरान पुलिस अधिकारियों को संदेह हुआ तो उन्होंने बैंक अधिकारियों से इसकी तस्दीक की। इस बीच भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी भी निरीक्षण में पहुंचे। बताया जा रहा है कि, भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय अधिकारी छपोरा पहुंचे तो वहां स्टेट बैंक की तर्ज पर इस नई शाखा को संचालित होते देखा। इस दौरान उन्होंने भीतर जाकर काम कर रहे आधा दर्जन कर्मचारियों से पूछताछ की तो वहां के मैनेजर नहीं पहुंचे हैं और कर्मचारियों से पूछताछ पर उनकी नियुक्ति संबंधी जो जानकारी मिली उससे बैंक के अधिकारी हरकत में आए और उन्होंने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। 

फर्जीवाड़े में तीन आरोपी शामिल 

सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और संबंधितों से जानकारी ली गई। इसके बैंक अधिकारियों से इस संबंध में मिली शिकायत और प्रावधान संबंधी जानकारी लेकर कार्रवाई शुरु की गई। पुलिस के मुताबिक इस फर्जीवाड़े में प्रारंभिक तौर पर तीन आरोपियों के नाम सामने आए हैं, जिनमें से मुख्य सरगना रायपुर का रहने वाला बताया जा रहा है, जबकि दो लोग कोरबा के हैं। 

आवेदन मंगाकर कर्मचारी नियुक्त 

फर्जी तरीके से संचालित हो रहे एसबीआई शाखा छपोरा में आधा दर्जन कर्मचारी पिछले सात दिनों से काम कर रहे थे। पूछताछ पर उन्होंने बताया कि, छपोरा में एसबीआई की शाखा खुलने और भर्ती संबंधी जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन पत्र जमा किया था, जिसके आधार पर उनका चयन हुआ था। इस दौरान उन्हें बैंकिंग कार्य का प्रशिक्षण देने और विधिवत काम करने की बात कही गई थी।

खाता खुलवाने पहुंचे लोग तो हुई शंका

ग्रामीणों के मुताबिक,  छपोरा में एसबीआई की नई शाखा खुलने की जानकारी हुई तो वे उत्सुकता के साथ वहां खाता खुलवाने पहुंचे। इस दौरान मौजूद कर्मचारियों ने बताया कि, अभी सर्वर चालू नहीं हुआ है इसलिए खाता नहीं खुलेगा। बैंक के कामकाज संबंधी जानकारी ली तो उस पर भी स्टाफ ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। इसके अलावा वहां के कामकाज देखकर भी लोगों को शंका हुई, जिस पर उन्होंने स्टेट बैंक के अधिकारियों से इसकी चर्चा की,  जिस पर वे यहां जांच करने पहुंचे और यह मामला उजागर हुआ।

शिकायत के बाद पुलिस ने शुरू की कार्रवाई 

सक्ती एसपी अंकिता शर्मा ने बताया कि, छपोरा में एसबीआई की नई शाखा खुलने और उसके फर्जी होने की आशंका बीटग्रुप में जाहिर की गई थी। बैंक अधिकारियों से इस बारे में जानकारी ली गई। उन्होंने जांच किया तो फर्जी बैंक शाखा खोलने और फर्जी तरीके से नौकरी देने का मामला सामने आया। तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!