छतीसगढ़बीजापुर

कार की ठोकर से बाल आरक्षक की मौत : 10वीं का था छात्र, 7 साल पहले नक्सल मुठभेड़ में पिता हुए थे शहीद

aadarsh punem

बीजापुर न्यूज धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सड़क हादसे में घायल बाल आरक्षक की मौत हो गई। ज़िला अस्पताल में इलाज के दौरान आदर्श पुनेम को मृत घोषित कर दिया गया। स्कूल संचालक शंकर नाग की बोलेरो की टक्कर से मृतक छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया था। मृतक आदर्श बाल आरक्षक के पिता पनकु पुनेम नक्सलियों से लड़ते हुए शहीद हुए थे। 

दरअसल मृतक आदर्श बाइक से घर लौट रहा था तभी पीछे से आ रही बलेरो वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मारी दी। जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। वहीं अस्पताल में इलाज के दौरान आदर्श की मौत हो गई। बोलेरो सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल संचालक शंकर नाग की बताई जा रही है। मृतक आदर्श  DAV स्कूल में 10 वीं का छात्र था और आज उसकी तिमाही परीक्षा होनी थी। गृहग्राम चेरपाल में मृतक का अंतिम संस्कार किया जाएगा।

बाल आरक्षक के पद पर था पदस्थ 

मिली जानकारी के अनुसार 7 साल पहले मृत बाल आरक्षक आदर्श के पिता सहायक आरक्षक पनकू पूनेम की पदेड़ा के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने हत्या कर दी थी। उसके कुछ साल बाद सरकार ने अनुकम्पा नियुक्ति के तौर पर आदर्श को बालिग होने तक बाल आरक्षक के पद पर नियुक्त किया था। बालिग होने के बाद ठीक दो साल बाद उसकी नियुक्ति बतौर आरक्षक होने वाली थी। लेकिन दर्दनाक हादसे में उसकी मौत हो गई। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!