छतीसगढ़Uncategorizedकवर्धा

लोहारीडीह हत्याकांड , जेल में बंदियों से मिले पूर्व सीएम बघेल, सरकार पर साधा निशाना, कहा- पुलिस अफसरों पर दर्ज हो FIR

ex cm bhupesh baghel

कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले के लोहारीडीह कांड मामले में जेल में बंदियों से पूर्व सीएम भूपेश बघेल मिलने के लिए पहुंचे। बघेल ने कैदियों से मुलाकात कर उनका हाल- चाल जाना। इस दौरान पूर्व सीएम ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा की निर्दोष ग्रामीणों को जबरदस्ती जेल में भरा गया है। आगजनी हत्याकांड में पुलिस ने 69 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया था जिनमें 33 महिला और 36 पुरुष शामिल थे।

दरअसल लोहारीडीह हत्याकांड और आगजनी के मामले में 69 ग्रामीणों को गिरफ्तार किया गया था। जिनमें 33 महिला और 36 पुरुष शामिल थे। वहीं कुछ दिन पहले कवर्धा जेल में  प्रशांत साहू की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति की स्थिति खराब होने के चलते रायपुर अम्बेडकर हॉस्पिटल में एडमिट है। कैदियों से मिलने पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने मुलाकात कर कैदियों से चर्चा कर हाल-चाल जाना। 

पूर्व सीएम ने सरकार को घेरा 

पूर्व सीएम ने जेल में कैदियों से मुलाकात करने के बाद मीडिया से चर्चा के दौरान सरकार को घेरते हुए कहा कि बगैर विवेचना के जल्दबाजी में पुलिस ने ग्रामीणों को जबरन घर से निकालकर जेल भेजा है। दूसरी ओर जिनकी गिरफ्तारी हुई है उनकी जानकारी तो सरकार को है लेकिन गांव से गायब लोगों की जानकारी सरकार नहीं बता रही है।

एसपी और पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज हो- बघेल 

पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने जेल में बंद प्रशांत साहू की मौत के मामले में एसपी और अन्य पुलिस अधिकारियों पर FIR दर्ज की मांग की है। वहीं जेल में कैदियों से मिलने पहुंचे बघेल के साथ दलेश्वर साहू विधायक डोंगरगांव, इन्द्रशाह मंडावी विधायक मोहला मानपुर,खुज्जी विधायक भोलाराम साहू,जिलाध्यक्ष होरीराम साहू सहित जिला पंचायत सदस्य तुकाराम साहू मौजूद थे।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!