छतीसगढ़गरियाबंद

प्रभारी मंत्री की बैठक के बाद एक्टिव हुई पुलिस, ओडिशा से CG में गांजा तस्करी करते दो अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

 गरियाबंद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. इस बीच गरियाबंद जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ एक्शन लिया है. ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे दो अंतरराज्यीय तस्करों को देवभोग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तस्करों के पास से पुलिस ने करीब 15 किलो गांजा जब्त किया है. आरोपियों को पुलिस ने सीमा पर लगे जांच नाका के पास पकड़ा है.

प्रभारी मंत्री ने समीक्षा बैठक में कहा था मादक पदार्थों की अवैध बिक्री हो रही है. इसके बाद देवभोग पुलिस ने चंद घंटों में ही कार्रवाई करते हुए दोनों तस्करों को पकड़ा. बीती रात लगभग 7 बजे, खुटगाव चेक पोस्ट के पास तस्करों को पकड़ने के लिए पुलिस ने यह अभियान चलाया.

थाना प्रभारी गौतम गावड़े ने बताया कि उन्हें मुखबीर से सूचना मिली थी कि आरोपी ओडिशा से गांजा लेकर आ रहे हैं. सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई और तस्कर तोशिन खान (22 वर्ष) और अजबूर खान (25 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!