छतीसगढ़कवर्धा

अंधे ने सुपारी देकर कराया मर्डर : सुपारी किलर ने पहले दोस्ती की फिर शराब पिलाकर की हत्या

accused in police custody

कवर्धा न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझा लिया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 2 लाख रुपये में हत्या की सुपारी दी गई थी। जिसके बाद आरोपियों ने गला दबाकर हत्या दी। 

दरसअल, आपसी रंजिश के चलते नकुल ने जग्गु को रोहित चंद्रवंशी की हत्या करने 2 लाख 50 हजार रुपये की सुपारी दी थी। जिसमें आरोपी नेत्रहीन नकुल ने 25 हजार रुपए दिए थे, बांकी रकम हत्या करने के बाद देने की बात कही थी। आरोपी जग्गु हत्या करने के फिराक में घूम रहा था। हत्या करने से पहले मृतक रोहित चंद्रवंशी से दोस्ती की फिर एक दो दिन से जमकर शराब पी। 

शराब पिलाने के बाद की हत्या 

ऐसे ही चलता रहा फिर 2 सितंबर को एक बार फिर दोनों जमकर शराब पी। फिर आरोपी जग्गु ने मौका देख रोहित चंद्रवंशी का रस्सी से गला दबाकर अधमरा कर दिया। उसके बाद हथौड़े से सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर मौत के घाट उतार दिया और शव को तालाब में फेक कर मौके से फरार हो गया। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!