छतीसगढ़रायगढ़

जनमित्रम स्कूल जा रही महिला की ट्रेलर की चपेट में आने से दर्दनाक मौत, गुस्साए लोगों ने किया चक्काजाम

रायगढ़ न्यूज़ धमाका – जनमित्रम स्कूल कार्य करने जा रही महिला स्टाफ घरघोड़ा बाईपास में अज्ञात ट्रेलर की चपेट में आकर मृत हो गई। इस हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने नाराजगी जाहिर करते हुए चक्काजाम कर दिया। मृतका निर्मला बिलुंग पति प्रकश बिलुंग निवासी वार्ड नंबर पांच की है। मृतका जनमित्रम स्कूल में स्टॉफ थी।

रोजना की तरह व जनमित्रम स्कूल कार्य करने के लिए मोटरसाइकिल से जा रही थी। तभी घरघोड़ा बाईपास में अज्ञात ट्रेलर वाहन ने उसे सामने से ठोकर मार दिया। इस घटना से महिला की बुरी तरह से चोटिल हो गई। हादसे की जानकारी स्थानीय लोगो ने डायल 112 को दिए। तत्पश्चात पुलिस टीम मौके पर आई और महिला को उपचार के लिए घरघोड़ा सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां डाक्टर ने महिला को जांच में मृत घोषित कर दिए।

आंदोलन की चेतावनी,बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात

आंदोलन की भनक लगते ही बड़ी संख्या में पुलिस बल भी मौके पर उपस्थित है। इस दुर्घटना से

नाराजगी ऐसी है कि महिलाओं ने हाथो में डंडे थाम लिए है। स्थानीय लोगों में आक्रोश घटनास्थल चक्काजाम। उचित मुआवजा की कर रहें मांग और दुर्घटनाकारित ट्रेलर को पकड़ने की मांग कर रहे है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!