छतीसगढ़बीजापुर

कन्या आश्रम में छात्रा की रहस्यमयी मौत : दहशत में छात्राएं, व्यवस्था पर उठ रहे सवाल

बीजापुर न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भैरमगढ़ ब्लॉक के बेदरे कन्या छात्रावास में अध्ययनरत एक छात्रा की मौत हो गई। हालांकि अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि, छात्रा की मौत किस बिमारी से हुई है। 

मिली जानकारी के अनुसार, कन्या आश्रम में पिछले महीने मलेरिया से दो बच्चियों की मौत हो गई थी। वहीं यह बच्ची भी कुछ दिनों से बीमार और तकलीफ में थी। जब बच्ची की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी तो आश्रम अधीक्षिका ने उसके परिजनों को आश्रम में बुलाया और बच्ची को ले जाने के लिए कहा। जब परिजन इलाज के लिए उसे अस्पताल लेकर जा रहे थे तो रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्ची की मौत के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। 

पीएम रिपोर्ट के बाद हो सकेगा खुलासा 

वहीं बच्ची की अक्समात मौत ने आश्रम की व्यवस्था पर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही उसकी मौत के राज का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। 

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!