छतीसगढ़रायपुर

मुख्‍यमंत्री साय ने जनदर्शन में आए लोगों की सुनी समस्‍याएं, हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने की अपील की

रायपुर न्यूज़ धमाका – मुख्यमंत्री निवास में साप्ताहिक जनदर्शन गुरुवार को आयोजित हुआ। रिमझिम बारिश बीच जनदर्शन में मुख्यमंत्री साय से मिलने, उनसे अपनी समस्याएं बताने और उनके समाधान के लिए बड़ी संख्या में लोग मुख्यमंत्री निवास पहुचे। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने जनदर्शन में आए आम जनता की समस्‍याएं सुनी।

इस बीच मुख्यमंत्री साय ने मुख्यमंत्री निवास में आयोजित जनदर्शन के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान के तहत लोगों को तिरंगा वितरित किया। इस अभियान के अंतर्गत, लोगों को राष्ट्रीय ध्वज सौंपे गए ताकि वे भी स्वतंत्रता संग्राम के प्रतीक को अपने घरों में फहरा सकें।

मुख्यमंत्री ने उपस्थित लोगों से अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाने की अपील की और इस राष्ट्रीय ध्वज को गर्व के साथ अपने घरों में फहराने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल एक ध्वज नहीं, बल्कि भारतीयता और एकता का प्रतीक है, जिसे हर नागरिक को सम्मान देना चाहिए।

जनदर्शन में सीएम साय का सम्‍मान

वहीं छत्तीसगढ़ की खिलाड़ी रीता देवी ने न्यूज़ीलैंड में आयोजित होने वाले कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से पूर्व में आयोजित जनदर्शन में सहायता की मांग की थी। मुख्यमंत्री साय ने रीता की सहायता के लिए तत्काल सहायता राशि चार लाख रुपये स्वीकृत किया था।

सीएम साय से मिली सहायता राशि की मदद से रीता न्यूज़ीलैंड पहुंच पायी। इतना नहीं रीता ने वहां सिल्वर मेडल भी जीती। आज इस ख़ुशी को रीता के माता-पिता ने मुख्यमंत्री के साथ साझा किया और सम्मान में उन्होंने मुख्यमंत्री साय को श्रीफल भेंट कर सहायता के लिए आभार जताया।

जनदर्शन दोपहर एक बजे तक चलेगा। मुख्यमंत्री निवास में जनदर्शन का आयोजन 27 जून से शुरू हुआ था। इसके बाद चार जुलाई को दूसरा जनदर्शन लगाया गया था। मुख्यमंत्री को लोगों ने विभिन्न समस्याओं और मांगों से संबंधित आवेदन सौंपे थे। सभी आवेदनों को मुख्यमंत्री ने देखते हुए शीघ्र निराकरण करने के निर्देश विभागीय अधिकारियों को दिए थे। 11 जुलाई से एक अगस्त तक किसी न किसी कारण से जनदर्शन स्थगित होता रहा है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!