छतीसगढ़बालोद

छत्तीसगढ़ में बड़ा रेल हादसा टला… बरगद के पेड़ से टकराई ट्रेन

बालोद न्यूज़ धमाका – छत्तीसगढ़ में एक बड़ा रेल हादसा टल गया है. दल्लीराजहरा से अंतागढ़ की ओर जा रही पैसेंजर ट्रेन ट्रैक पर गिरे विशालकाय बरगद के पेड़ से टकरा गई. पेड़ से टकराने के बाद यात्री रेलगाड़ी का इंजन पटरी से उतर गया और आगे का शीशा भी टूट गया. वहीं इस घटना में लोको पायलेट को चोट आई है. यह हादसा भानुप्रतापपुर से पहले मुल्ले कैंप के पास हुआ है. घटना की सूचना पर रेलवे की टीम मौके पर पहुंच गई है.

मिली जानकारी के अनुसार, ट्रेन रात 3.25 मिनट पर दल्लीराजहरा से अंतागढ के लिए रवाना हुई थी. इस दौरान लगभग 4 बजे भानुप्रतापपुर के मुल्ले कैंप एक पास गिरे विशालकाय बरगद पेड़ से ट्रेन टकरा गई. जिससे इंजन डिरेल हो गया और शीशा टूट गया. इस घटन में लोको पायलट को हाथ में चोट आई है. मामले की सूचना पर रेलवे और आरपीएफ के अधिकारी मौके पर पहुंचे. रेलवे की टीम भी मौके पर पहुंच गई है और पेड़ को काटकर ट्रैक से हटाने में जुटी हुई है. गनीमत रही की ट्रेन को ज्यादा नुकसना नहीं हुआ.

वहीं इस घटना के कारण अंतागढ़, दल्लीराजहरा और बालोद से रायपुर आने वाले यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ा.

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!