छतीसगढ़

बड़ी अनहोनी टली, टेंगनमाड़ा के पास अनियंत्रित होकर बस पलटी, बाल-बाल बचे यात्री

 टेंगनमाड़ा न्यूज़ धमाका – टेंगनमाड़ा के पास 17 यात्रियों को बिलासपुर से पेंड्रा ले जा रही तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर ग्राम पंचायत रिगरिगा के पास खेत में पलट गई। इसमें किसी को गंभीर चोंटे नहीं आई और यात्री बाल-बाल बच गए। बस पर में सवार यात्रियों को पेंड्रा रवाना कर दिया गया है।

बारिश होने के कारण नहीं लगा ब्रेक

दुबे ट्रेवल्स की बस बिलासपुर से पेंड्रा जा रही थी। इसी क्रम में दोपहर एक बजे के लगभग बस ग्राम पंचायत रिगरिगा के पास अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में पलट गई। सड़क किनारे खेत में काम कर रहे लोगों ने मदद की और बस में फंसे लोगों को बाहर निकाला।

आसपास के लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी को दी जिस पर 112 की टीम पहुंची और ग्रामीणों की मदद से उन्हें पेंड्रा के रवाना की। वहीं बस मिट्टी में जा फंसी है। बस में दो दूधमुंहे बच्चे सहित 15 लोग सवार थे। प्रत्यक्षदर्शियों और गांव के निवासी मजहर खान ने दुर्घटना की जानकारी लगते ही सभी लोगों की मदद से बस में फंसे लोगों को निकाला गया और उन्हें पेंड्रा, खोडरी भेज दिया गया है।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!