कटक

महानदी में एलीफैंट सेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान टीवी पत्रकार अरिंदम दास की मौत कैमरामैन गंभीर

कटक न्यूज़ महानदी की तेज धार में फंसे बेबी एलीफैंट रेस्क्यू ऑपरेशन किया जा रहा था. इस दौरान नाव में सवार होकर अरिंदम दास और उनके कैमरामैन रेस्क्यू ऑपरेशन का कवरेज करने गए थे. उनके कैमरामैन का नाम प्रभात सिन्हा बताया जा रहा है शुक्रवार को कटक शहर के पास महानदी पर मुंडाली बैराज के बीचो बीच लोगों ने एक हाथी को लहरों से जूझते हुए देखा. सूचना पर ओड्राफ टीम उसे बचाने को पहुंच गई. चैनल के लोग भी पहुंच गए. इसी ऑपरेशन को कवर करने के लिए दोनों नाव पर सवार हो गए. तेज धार के बीच अचानक नाव पलट गयी. दोनों पत्रकार तेजी से बह निकले. ओड्राफ और दूसरे बचाव के लोगों ने इन्हें बचाने का प्रयास किया पर अरिंदम को नहीं बचा सके. अब ओटीवी ने अरिंदम के घरवालों को 20 लाख रुपए मुआवज़ा राशि देने का ऐलान किया है. बता दें कि इस हादसे में आपदा प्रबंधन के तीन कर्मचारियों को भी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस घटना के बाद अब ये सवाल उठ रहे है कि आपदा प्रबंधन के रेस्क्यू ऑपरेशन में नाव में सवार हो कर रिपोर्टिंग करने की अनुमति किसने दी थी

ख़बरें और भी है ……http://विदेश मंत्रालय – अफगानिस्तान और आतंकवाद को लेकर पाकिस्तान पर कड़ी नजर रखेगा क्वॉड

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!