बिलासपुरछत्तीसगढ

खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नए आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा, सर्वर डाउन आ रही दिक्कत  

बिलासपुर,न्यूज़ धमाका :- एक बार फिर सर्वर डाउन होने की समस्या शुरू हो गई है। जिसके कारण आयुष्मान भारत व खूबचंद स्वास्थ्य सहायता योजना के तहत नए आयुष्मान कार्ड नहीं बन पा रहा है। जिससे आयुष्मान कार्ड के जरूरतमंद मरीजो का समय पर उपचार संभव नहीं हो पा रहा है।

इसका सबसे ज्यादा खामियाजा गंभीर मरीजों को उठाना पड़ रहा है। पिछले एक सप्ताह से यह स्थिति बनी हुई है।आयुष्मान भारत के नए कार्ड बनाने की जिम्मेदारी च्वाइस सेंटर को सी गई है। जहां पर निशुल्क तौर पर कार्ड बना कर दिया जा रहा है। लेकिन कुछ दिनों से इसका सर्वर सही तरीके से काम नहीं कर पा रहा है।

बीच बीच में चालू तो हो रहा है। पर कुछ देर चलने के बाद समस्या आ जा रही है और पूरी तरह सर्वर ठप हो जा रहा है। इसकी कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं होने से रोजाना दर्जनों मरीज आयुष्मान से उपचार से वंचित हो रहे हैं। इस मामले में स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि इसकी जानकारी शासन स्तर पर दे दी गई है। जल्द ही समस्या दूर हो जाएगी।

Chhattisgarh News Dhamaka Team

अमन चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!