बिलासपुरछत्तीसगढ

बिलासपुर : युवक ने खुद को किया आग के हवाले, इलाज के दौरान मौत

बिलासपुर न्यूज़ धमाका /// एक फरवरी की रात को एक सिरफिरे युवक ने खुद को आग के हवाले कर सिविल लाइन थाने में पुलिस कर्मियों के बीच जा घुसा था। थाना स्टॉफ ने जैसे-तैसे आग बुझाकर उसे सिम्स के बर्न यूनिट में भर्ती कराया, जहां से बेहतर उपचार के लिए उसे रायपुर रेफर किया गया था।

पेंड्रा का निवासी समीर खान कुछ दिनों से मंगला में रह रहा था. कुछ दिनों पहले उसने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी, जिस पर उसे इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया था, जहाँ से समीर खान भाग गया और रेलवे स्टेशन जाकर फिर से आत्महत्या का प्रयास किया।

ALSO READ : वन कर्मी को बाप-बेटे ने मिलकर पीटा, वर्दी फाड़ने की कोशिश भी की

एक फरवरी की रात को करीब 12 बजे युवक ने खुद को आग के हवाले कर दिया और दौड़ते हुए थाने के अंदर घुस गया। समीर खान पहले से खुद को आग के हवाले कर थाने में घुसने का प्लान कर चुका था। जैसे ही उसने घटना को अंजाम दिया, उसका भाई बाकायदा थाने के बाहर से आग की लपटों से घिरे अपने भाई को बचाना छोड़ उसका मोबाइल से वीडियो बनाने लगा। उसके भाई को भी सिम्स के मेंटल विभाग में एडमिट कराया गया है।

खुद पर आग लगाकर थाने में घुसने वाले युवक की बुधवार को उपचार के दौरान मौत हो गई। घटनाक्रम पर एसएसपी पारुल माथुर ने सिविल लाइन थाना प्रभारी शनिप रात्रे पर कार्रवाई करते हुए उनका तबादला तारबहार थाना कर दिया है, उनके स्थान पर टीआई जेपी गुप्ता को नियुक्त किया गया है।

CG SADHNA PLUS NEWS

Chhattisgarh News Dhamaka Team

स्टेट हेेड छत्तीसगढ साधना प्लस न्यूज ( टाटा प्ले 1138 पर ) , चीफ एडिटर - छत्तीसगढ़ न्यूज़ धमाका // प्रदेश उपाध्यक्ष, छग जर्नलिस्ट वेलफेयर यूनियन छत्तीसगढ // जिला उपाध्यक्ष प्रेस क्लब कोंडागांव ; हरिभूमि ब्यूरो चीफ जिला कोंडागांव // 18 सालो से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय। विश्वसनीय, सृजनात्मक व सकारात्मक पत्रकारिता में विशेष रूचि। कृषि, वन, शिक्षा; जन जागरूकता के क्षेत्र की खबरों को हमेशा प्राथमिकता। जनहित के समाचारों के लिये तत्परता व् समर्पण// जरूरतमंद अनजाने की भी मदद कर देना पहली प्राथमिकता // हमारे YOUTUBE चैनल से भी जुड़ें CG SADHNA PLUS NEW

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!